
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
74 वें राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या उत्तराखंड के लोकप्रिय प्रसिद्ध गायक संकल्प खेतवाल, अंजू तोमर एवं मनोज सागर ने लोक नृत्य व लोक गीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।बुधवार सायं मेला मंच पर विद्यालयी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सीनियर छात्र – छात्राओं ने लोक गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के बाद मंच पर स्वजन सांस्कृतिक कला मंच जौनपुर की टीम द्वारा जोनसारी लोकगीत व लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इस कार्यक्रम के बाद दर्शकों ने लोक गायक संकल्प खेतवाल का मंच पर पहुंचने पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने भी दर्शकों का तहेदिल से दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।मेला मंच पर अपनी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत भक्ति गीत हो देवा नमः नमः से की गई। इसके बाद मधुली हीरा हीर मधुली, राजमती घस्यारी तेरी,झवरी बाजी छम छमा छम, हीरा मोती ना चाहूं मैं चाहूं संगम तेरा, बाई सुआ तौड़ी दिल मेरू, बम लहरी आदि की शानदार आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। इसके बाद मंच पर पहुंचे लोक गायक अंजू तोमर एवं मनोज सागर की प्रस्तुति झुमका तेरा कानों का, नाटी दा चस्का बुरा, स्यो की दाणी, ठेकेदरों तेरा मामा, भांग घोटा से मानिऐ आदि प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।इससे पहले सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मेलाधिकारी / उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल द्वारा मुख्य अतिथि जिला जज जनपद रूद्रप्रयाग श्रीमती नीमा अग्रवाल, विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती पायल सचिव डालसा रूद्रप्रयाग, अमित कुमार सीजेएम रूद्रप्रयाग, विकास कुमार सिविल जज रूद्रप्रयाग, सिद्धार्थ कुमार जुडीशियल मजिस्ट्रेट रूद्रप्रयाग, 8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर के सैनानी मनोहर सिंह रावत, उप सैनानी जगाती कुमार, सुबेदार मेजर राकेश नौटियाल, रामकिशोर ध्यानी , जनप्रतिनिधि हरि कृष्ण भट्ट, आशीष नेगी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह कठैत को सम्मानित करते हुऐ प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

