
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
थराली। विकासखंड थराली के कुराड़ गांव के लूणगिल नामक तोक में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक भालू तार में बुरी तरह फंस गया। तार से निकलने के लिए भालू रातभर छटपटाता रहा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह खुद को मुक्त नहीं कर पाया।सुबह भालू की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, देर रात भोजन की तलाश में जंगल से निकला भालू किसी तार में उलझ गया। तार में फंसने के बाद वह लगातार खुद को छुड़ाने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पूरी रात भालू तार में फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों ने भालू की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। वहां भालू को फंसा देखकर कुछ देर के लिए लोग डर गए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि भालू तार में उलझा हुआ है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है।इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुबह वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल की मदद से भालू को सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू के बाद भालू को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया।वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि भालू भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आया था और इसी दौरान किसी तार में उलझ गया। वह पूरी रात तार से निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया। सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

