
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र से पहले गैरसैंण को पेयजल योजनाओं की सौगात मिली है। रिखोली और सलियाणा के लिए करीब 1.2 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इससे दोनों गांवों समेत दो हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र से पहले दो नई पेयजल योजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन योजनाओं पर करीब 1.2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे सलियाणा और रिखोली गांवों सहित दो हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।स्वीकृत योजनाओं में सलियाणा नगरीय पेयजल योजना शामिल है जिस पर 64 लाख रुपये का खर्च आएगा। दूसरी योजना रिखोली नगरीय पेयजल योजना है जिसके लिए 55.64 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि इन दो नई योजनाओं से नगर की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गैरसैंण के लिए सिलकोट पेयजल योजना पहले ही बन चुकी है लेकिन दिक्कतें बरकरार थीं। अब इन नई योजनाओं से समस्या से लगभग निजात मिल जाएगी।गैरसैंण की दीर्घकालिक पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रामगंगा नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय झील को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। यह झील विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण और आसपास के कई गांवों को पेयजल एवं सिंचाई की सुविधाएं देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परियोजना को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया था। इसके भूमि पूजन की तैयारी शीघ्र की जाएगी। इसके अतिरिक्त, चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज आगरचट्टी में विज्ञान वर्ग के चार नए पदों को भी मंजूरी मिली है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही विद्यालय में विज्ञान विषयों की पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

