उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
चमोली पुलिस महिलाओं एवं कमजोर वर्ग के विरुद्ध अपराधों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और गंभीर है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।दिनांक 29 अगस्त 2026 को एक महिला द्वारा थाना पोखरी में तहरीर दी गई कि उसकी मूक-बधिर ननद के साथ संजय उर्फ सन्तू पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम सांकरी, थाना पोखरी, उम्र 34 वर्ष द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पोखरी पर मुकदमा अपराध संख्या 09/2026, धारा 64(2)(ट)(झ) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आरोपी के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्रवाई एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। वहीं, थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया।पोखरी पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी संजय उर्फ सन्तू को घटना की सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
