उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चकराता। चकराता के पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व गुलाब सिह की 100 वीं जन्मजयंती के अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं नागरिकों व ग्रामीणों ने शहीद चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर हवन व माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मंगलवार सुबह शहीद चौक पर एकत्र हुए लोगों ने हवन पूजन कर गुलाब सिह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह एक समर्पित जनसेवक और कुशल राजनेता थे। विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र को जनजाति का दर्जा दिलाया साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा,स्वास्थ्य और सिंचाई के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। वे हमेशा गरीब और वंचित वर्ग की आवाज बनकर खड़े रहे। कहा कि गुलाब सिह का नाम क्षेत्र में ही नही उत्तर प्रदेश की विधानसभा व केंद्र में भी याद किया जाता है वह एक जननेता थी जिनकी याद जनता के दिलो में आज भी बनी हुई है। कार्यक्रम के पश्चात मिष्टान वितरण भी किया गया।इस मौके पर लेखक व पूर्व राज्यमंत्री टीकाराम शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव जैन, पुर्व उपाध्यक्ष कैंट चंदन रावत, पूर्व सदस्य कैंट दीपक चौहान, नैन सिह राणा, कमल रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव अरोड़ा, सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष लेख सिह, हरमोहन आनंद, भाव सिह रावत, विकास अग्रवाल, निखिल चौहान, गुमान सिह, अनिल राय, रघुवीर सिंह रावत, सुरेश चौहान, आदि शामिल रहे।
