उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
विकासनगर। पछवादून में सोमवार को हरि-तालिका तीज पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर घरों में मां पावर्ती व भगवान भोलेशंकर की आराधना कर पुण्यफल प्राप्त किया। साथ ही सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य कर पर्व का आनंद लिया। गोर्खाली समाज में हरतालिका तीज पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती है। साथ ही घरों में भगवान शिव व पावर्ती की पूजा अर्चना करती है। महिलाएं पर्व के अवसर पर अपने सांस्कृतिक परिधान में महिला समूहों में नृत्य कर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया करती है। पर्व के अवसर पर घरों में खुसहाली देखने को मिली। खास कर नवविवाहिताओं में पर्व को लेकर काफी उल्लास देखने को मिला। I
