उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तरकाशी। तहसील बडकोट के अंतर्गत नौगांव विकास खंड की ग्राम धारी निवासी एक महिला प्रसव पीड़ा के दौरान परेशानी होने पर उसे एयर एंबुलेंस से दिन मेडिकल कालेज देहरादून भेज दिया है।
सोमवार को धारी नौगांव निवासी महिला श्रीमती चंद्रकली देबी पत्नी दीपक सिहं उम्र 25 वर्ष प्रसव पीड़ा के चलते परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव पहुंचाया है। जिस पर चिकित्सकों ने महिला का प्रसव करने की कोशिश की गई,लेकिन महिला को प्रसव में परेशानियां होने पर चिकित्सकों ने उसे एयर एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेन्टर भेजें जाने की परिजनों को सालह दी। परिजनों की ओर से बिना समय गवाएं इस संबंध में जिला प्रशासन से हैली की मांग का अनुरोध किया गया। जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही अमल में लाते हुए युकाड़ा से समन्वय कर प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला के लिए हैली एम्बुलेंस की व्यवस्था करायी गयी है तथा सांय समय लगभग सांय 5 बजकर 10 मिनट पर हैली ऐम्बूलेंस के माध्यम से महिला को हायर सेन्टर दून चिकित्सालय देहरादून भेजा गया है।
