उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
एस.बी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, में हिंदी दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जागरूकता की भावना विकसित करना तथा हिंदी के महत्व को समझाना था। प्राचार्या डॉ. सुधा वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जुड़ी हुई है। हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए और इसके सम्मान को बनाए रखना चाहिए। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों सुमित, शिवांगी, आशीष, प्रियांशु, संध्या, वर्षा, नदीम, प्रतिभा, आकांक्षा, जुनैद एवं राजा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों द्वारा हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए तथा हिंदी के प्रति सम्मान और उसके प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. अमिता शर्मा, महिपाल नेगी, प्रियंका कौशिक, जागृति परमार, राखी सोलंकी, मोहिता चोपड़ा, अमित सैनी, हिमाद्री, कोमल, अंजलि एवं शिखा उपस्थित रहे।
