उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
चम्बा ब्लॉक के ग्रामसभा सिलोगी के ग्राम धारकोट में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी पहुंचाया,गभीर है जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र तिवारी सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे। बताया गया कि घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल वीरेंद्र तिवारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी ले गए। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
