उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ (All India University Employees Confederation) के चुनाव में श्री कुलदीप सिंह को महासंघ का उपाध्यक्ष (Vice President) निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन से विश्वविद्यालय कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।कुलदीप सिंह लंबे समय से विश्वविद्यालय कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयासों को व्यापक रूप से सराहा जाता रहा है। कुलदीप सिंह उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संरक्षक भी हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ० लक्ष्मण रौतेला व महामंत्री प्रशांत मेहता ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि श्री कुलदीप सिंह संघ के माध्यम से उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, सेवा संबंधी विषयों एवं कर्मचारी कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर संगठन के मुख्य संरक्षक श्री भूपाल सिंह करायत सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री कुलदीप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ एवं अन्य विवि संघो ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व से राष्ट्रीय महासंघ को नई मजबूती मिलेगी तथा देशभर के विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। कुलदीप सिंह ने अपने निर्वाचन पर प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ सभी कर्मचारी प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय कर्मचारियों के हितों, अधिकारों एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
