उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून, माध्यमिक एवं जूनियर हाई स्कूल मिनिस्ट्रियल एवं कार्मिक संगठन जनपद देहरादून की एक आम बैठक जनपदीय कार्यालय गांधी इंटर कॉलेज में जिला अध्यक्ष प्रदीप उनियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत किया गया, तदोपरांत उक्त बैठक में जनपद स्तर के विभिन्न लंबित प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया । जिस पर निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जनपद एवं प्रांत का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल निदेशालय स्तर पर वार्ता करेगा ।
उक्त बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बी डी सेमवाल, प्रांतीय महामंत्री पुष्कर भावना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश गैरोला, जिला कोषाध्यक्ष जगमोहन सिंह चावला तथा विभिन्न विद्यालयों से जूनियर एवं माध्यमिक कार्मिक उपस्थित थे । मंच का संचालन जिला मंत्री सुश्री आरती नौटियाल ने किया गया ।
