उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
एनडीपीएस एक्ट के मामले में थी वांछित, पहले भी कई मामलों में हो चुकी है गिरफ्तार
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उ श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे एवं मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार व ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित कुख्यात महिला ड्रग माफिया और गैंगस्टर मैराज को सहसपुर देहरादून से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस के अनुसार गत मई 2026 में डामटा बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान देहरादून के सहसपुर निवासी महिला मैराज की संलिप्तता प्रकाश में आई। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा की अगुवाई एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व पुरोला पुलिस टीम ने अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित किए गए। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम बीते रोज अभियुक्ता को खुशहालपुर चौक, सहसपुर, देहरादून से गिरफ्तार करने में सफल रही। अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अभियुक्ता के अन्य अपराधों को खंगाल रही है। अभियुक्ता पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है तथा लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय है। अभियुक्ता के विरुद्ध जनपद देहरादून एवं उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम एवं अन्य धाराओं में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं। देहरादून पुलिस भी अभियुक्ता के विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर्वचुकी है। गिरफ्तार अभियुक्ता मैराज पत्नी मुस्तकीम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून की निवासी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, कानि देवेन्द्र कुमार. म.कानि रिंकी आदि थे।
