उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
हल्द्वानी, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल विवेक कुमार राय ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरस मार्केट, हल्द्वानी स्थित EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को EVM वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सतर्कता के साथ बनाए रखने के निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल हंसा दत्त पांडे सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
