
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सूना गांव के गौसदन में रह रहे 42 गोवंशों के चारे और पौष्टिक आहार के लिए आगे आ रहे लोग, थानाध्यक्ष ने पशुओं को सड़कों पर न छोड़ने की भी की अपीलथराली निराश्रित गोवंशों की सेवा और उनके बेहतर भरण-पोषण के लिए क्षेत्र के लोग लगातार आर्थिक सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने सूना गांव स्थित गौ सदन में रह रहे गोवंशों के चारे और पौष्टिक आहार की व्यवस्था के लिए अपने वेतन से 11 हजार रुपये की धनराशि सहयोग स्वरूप दी है।थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने यह धनराशि सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह को सौंपी। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की कि गौ सदन में रह रहे निराश्रित पशुओं के भरण-पोषण के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि लोग गाय का दूध लेने के बाद उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं, जो बेहद चिंताजनक है। सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु कई बार खुद हादसों का शिकार हो जाते हैं, वहीं उनके कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसलिए अपने पालतू पशुओं को किसी भी स्थिति में सड़कों पर न छोड़ें।सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह ने बताया कि थराली विकासखंड के सूना गांव में बने गौ सदन में वर्तमान में 42 गोवंशों को आश्रय दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद देवराड़ी और गौ सदन के अन्य सदस्य निस्वार्थ भाव से इन पशुओं की देखभाल कर रहे हैं। उनके लिए नियमित रूप से चारा, भूसा और पर्याप्त भोजन की व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने बताया कि गौ सदन के संचालन और पशुओं के बेहतर भरण-पोषण के लिए क्षेत्रीय लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया की और से दिया गया 11 हजार रुपये का सहयोग भी गोवंशों के लिए चारा और अन्य जरूरी आहार जुटाने में खर्च किया जाएगा।गंगा सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि गौ सदन में रह रहे गोवंशों की सेवा के लिए हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करे। साथ ही यदि किसी को सड़क पर निराश्रित गोवंश घूमते हुए दिखाई दें तो इसकी सूचना गौ सदन को दें, ताकि उन्हें सुरक्षित आश्रय में पहुंचाकर उनकी उचित देखभाल की जा सके।

