उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र समय पर जारी किया जाएगा और यह जनता का घोषणा पत्र होगा। कमेटी जनता के बीच जाकर उनसे घोषणा पत्र को लेकर बातचीत करेगी।मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने बताया कि हम युवाओं, यूट्यूबर्स और सामाजिक संगठनों से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने मौजूदा सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार बताया। उनका कहना था कि घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया में आम लोगों की राय को प्राथमिकता दी जाएगी।प्रेसवार्ता में मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष भुवन कापड़ी के साथ डॉ. प्रेम बहुखंडी, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल मौजूद रहे। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि घोषणा पत्र को जनभावनाओं के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।
