उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड क्रांति दल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष, सादगी और राज्य निर्माण के प्रति समर्पण को याद किया।वरिष्ठ नेता लताफ़त हुसैन ने कहा कि बडोनी जी के सपनों का उत्तराखंड बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन प्रदेश के हितों, संस्कृति और जनअधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष की प्रेरणा देता है।प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने कहा कि बडोनी जी के जीवन में सादगी और जनसेवा सर्वोपरि थी। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारना आवश्यक है।कार्यक्रम में बिजेंद्र रावत, दीप्ति दूधपुरी, लाजवंती , सुनील मंडोलैया, सूफी खालिक ने बडोनी जी के आदर्शों पर चलने तथा उत्तराखंड की अस्मिता, अधिकारों और जनहित के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
