उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
अनुराग धनखड़ 1994 के IPS अधिकारी थे. पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने जांच, साइबर क्राइम, फ्रॉड एग्जामिशनेशन में विशेषज्ञता हासिल की थी. त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.त्रिपुरा पुलिस के बॉस अनुराग धनखड़ की मौत की खबर पुलिस महकमे में वज्रपात की तरह आई. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि उन्हें पुलिस मुख्यालय के वॉशरूम में लटकता हुआ पाया गया. त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अफसर थे वे 60 साल के थे. धनखड़ 11 महीने में रिटायर होने वाले थे. स्थायी DGP का कार्यकाल कम से कम दो साल का होता है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो. उन्हें पिछले साल राज्य का पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था.
