उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, जनपद के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, प्रेमनगर थाने से कुछ ही दूरी पर मुख्य हाईवे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया । इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है ।वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर दर्जनों लोग एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं. कुछ लोग सड़क किनारे पड़ी ईंटें उठाकर फेंक रहे हैं तो कुछ हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। इस झड़प में युवकों के साथ-साथ युवतियां और महिलाएं भी शामिल थीं. मुख्य हाईवे पर हुई इस मारपीट के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटना से राहगीर सहम गए, मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए ।बताया जा रहा है कि इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है । इस पूरे मामले में अब तक दोनों में से किसी भी पक्ष ने थाना प्रेमनगर में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है । वायरल वीडियो का पुलिस संज्ञान ले रही है. पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है । वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं प्रेमनगर थानाध्यक्ष के अनुसार अभी तक दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है. जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की जायेगी ।
