
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने के जे सोमैया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग (ऑडिटोरियम), विद्याविहार (पूर्व), मुंबई में पीएसबी हैकथॉन सीरीज 2026 के अंतर्गत IDEA 2.0 (हैकथॉन) के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया, जिसमें विचारकों, नवप्रवर्तकों, छात्रों और पेशेवरों को विचारों का सह-निर्माण करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया गया। यह इस वर्ष आयोजित शृंखला का दूसरा संस्करण है। जबकि पहला संस्करण राज्य स्तर पर आयोजित किया गया था, IDEA 2.0 का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया गया।हैकाथॉन, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की पहल का हिस्सा है, जिसे भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा संचालित किया जाता है, जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के लिए नवाचार को प्रोत्साहित करने और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान विकसित करने के लिए हैकथॉन का आयोजन कर रहे हैं। आईडिया हैकथॉन 2.0 को देश भर में 1,511 प्रविष्टियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।ग्रैंड फिनाले में, आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीष पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री नितेश रंजन और श्री अमरेश प्रसाद, सरकार द्वारा नामित निदेशक डॉ. देबाशीष प्रुस्टी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया।विजेता टीमों को कुल रुपए 13 लाख के नकद पुरस्कार मिले। आईआईटी मुंबई, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी भिलाई, आईआईआईटी नागपुर, एनआईटी पटना, बिट्स रांची, मौलाना आजाद एनआईटी भोपाल, मोतीलाल नेहरू एनआईटी प्रयागराज, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम आदि जैसे प्रमुख संस्थानों की टीमों ने IDEA 2.0 (हैकथॉन) में भाग लिया।इस अवसर पर सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अजय कपूर, केजे सोमैया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. सुरेश उकरंडे, सोमैया स्कूल ऑफ डिजाइन के निदेशक डॉ. इरफान सिद्धवतम और अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

