उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
लखनऊ जंक्शन से देहरादून जाने वाली वंदे भरत एक्सप्रेस ट्रेन अब शाहजहांपुर जंक्शन पर भी रुकेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस के निर्देश पर इसको स्वीकृति मिल गई है।केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद व राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार कठेरिया ने रेल मंत्री का आभार जताया है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री से मिलकर इस संबंध में मांग की थी। वंदे भारत ट्रेन के शाहजहांपुर में ठहराव के लिए लंबे समय से मांग हो रही थी।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद व राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार ने जताया आभार
इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 11 अगस्त 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा था। उन्होंने ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति मिलने पर कहा कि इससे देहरादून में पढ़ रहे शाहजहांपुर, बीसलपुर व मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवागमन में सहूलियत होगी। आध्यात्मिक दृष्टि से हरिद्वार, ऋषिकेश व चार धाम की यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसके ठहराव का विशेष लाभ प्राप्त होगा।27 मार्च को रेल मंत्री को लिखा था पत्र,वहीं राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार ने भी इस संबंध मं पांच फरवरी व 27 मार्च को रेल मंत्री से मिलकर उनको पत्र दिया था, जिसमें वंदेभारत ट्रेन के ठहराव की मांग की थी, उन्होंने कहा कि अब तक इस ट्रेन का स्टापेज न होने से छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लाेगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब ट्रेन के यहां रुकने से उत्तराखंड में आवागमन और भी ज्यादा सुलभ होगा। उन्होंने रेल मंत्री का आभार जताया है।
