उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि हमें अगले सिंदूर की तैयारी करनी है. साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर एक यूनिक ऑपरेशन बताया. अनिल चौहान ने कहा ये ऑपरेशन जल, थल, वायु और साइबर, स्पेस में कई मोर्चों पर लड़ा गया.चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उत्तराखंड में भारत-चीन सरहद के नजदीक आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में सीडीएस के तौर पर अपने कार्यकाल पर खुलकर बात की. उत्तराखंड में चीन सरहद पर स्थित हर्षिल और माणा गांव के दौरे के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अब हमें अगले सिंदूर की तैयारी करनी है.उन्होंने बताया जियो पॉलिटिक्स तेजी से बदल रही है, तकनीक बदल रही है. तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना होगा. ऑपरेशन सिंदूर का साल पूरा होने जा रहा है.
