उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मियों में आपने ये खबरें खूब सुनी होंगी कि फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। ये अक्सर ओवरहीटिंग, सही तरह से इस्तेमाल ना करना और शॉर्ट सर्किट की वजह से होता है; जो कि गर्मियों में होने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर भी फ्रिज हैं, तो कम से कम ये सावधानियां जरूर बरतें। फ्रिज आज लगभग हर घर में मौजूद है। खासतौर से गर्मियों में तो इसका इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ जाता है। सब्जी-दाल और आटा स्टोर करने से ले कर बच्चों के लिए बर्फ जमाने तक; फ्रिज के कई यूज हैं। लेकिन इस्तेमाल के साथ-साथ इसके सही रखरखाव की भी उतनी ही जरूरत है। गर्मियों में आपने ये खबरें खूब सुनी होंगी कि फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। ये अक्सर ओवरहीटिंग, सही तरह से इस्तेमाल ना करना और शॉर्ट सर्किट की वजह से होता है; जो कि गर्मियों में होने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर भी फ्रिज हैं, तो कम से कम ये सावधानियां जरूर बरतें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा ना हो। चलिए विस्तार में जानते हैं।गलती 1: फ्रिज को दीवार से सटाकर रखना
कई घरों में फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा जाता है, जो कि सबसे बड़ी गलती है। ऐसा करने से ओवरहीटिंग के चांस काफी बढ़ जाते हैं। दरअसल गर्मियों में कंप्रेसर काफी गर्म होता है, ऐसे में अगर आसपास हवा नहीं होगी तो ओवरहीटिंग और भी बढ़ेगी। इसलिए ध्यान रखें कि आपके फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 5-7 इंच की दूरी जरूर होनी चाहिए।गलती 2: बार-बार बिजली का आना-जाना,गर्मियों में बिजली का बार-बार आना-जाना लगा रहता है या वोल्टेज ऊपर-नीचे होती रहती है। ऐसे में बिना स्टेबलाइजर के फ्रिज चलाना खतरे से खाली नहीं है। बिजली फ्लकचुएट होने की वजह से कंप्रेसर पर अधिक लोड पड़ सकता है, जिससे ब्लास्ट तक का खतरा हो सकता है।गलती 3: खराब वायरिंग और ढीले प्लग का इस्तेमाल,कई घरों में फ्रिज सर्दियों में बंद रहता है, सीधा गर्मियों में चलता है। ऐसे में हमेशा चेक कर लेना चाहिए कि कहीं उसके वायर कटे-फटे तो नहीं है या प्लग और सॉकेट में तो कोई गड़बड़ी नहीं है। इस गलती की वजह से स्पार्किंग हो सकती है, जिससे आग लगने और ब्लास्ट का खतरा हो सकता है।गलती 4: जरूरत से ज्यादा लो टेंपरेचर सेट करना,गर्मियों में लोग फ्रिज के टेंपरेचर को ज्यादा लो पर सेट कर देते हैं, ताकि चीजें जल्दी ठंडी हों। लेकिन इससे कंप्रेसर पर भी ज्यादा लोड बढ़ जाता है, जिससे फ्रिज के कारण होने और यहां तक कि ब्लास्ट का खतरा भी हो सकता है। खासतौर पर अगर आपका फ्रिज ज्यादा पुराना है तो टेंपरेचर को एकदम लो पर सेट करने से बचें।
गलती 5: फ्रिज में लगातार बर्फ जमने देना
कई बार फ्रिज में लगातार बर्फ जमती रहती है लेकिन लोग इसे नॉर्मल सोचकर नजरअंदाज करते रहते हैं। जबकि इससे कूलिंग सिस्टम पर ज्यादा जोर पड़ता है, जिससे कंप्रेसर पर अधिक दवाब पड़ता है। गर्मियों में यह दबाव और भी बढ़ जाता है, क्योंकि बाहर का तापमान पहले से ही ज्यादा होता है। ऐसे में कंप्रेसर ओवरहीट होने लगता है। इसलिए जरूरत है कि उसे समय समय पर डिफ्रॉस्ट करें। साथ ही फ्रिज का दरवाजा देर तक खुला हुआ ना रहने दें।
