उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
24 जुलाई को यूपी समेत विभिन्न राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर, पश्चिम, पूर्वोत्तर समेत तमाम इलाकों में कल बरसात होने वाली है। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली की भी चेतावनी है।शुक्रवार, 24 जुलाई को देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों में भारी बरसात देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। कल पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग केअनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में कल बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वी यूपी, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कल आंधी तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां भी कल बिजली कड़क सकती है। पूर्वी राजस्थान के इलाकों में कल बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहर, झारखंड में तेज बारिश,पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल काफी व्यापक बरसात होगी। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कल बारिश का अलर्ट है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट आंधी, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में व्यापक से काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, ओडिशा, बिहार में भी बरसात होगी। वहीं, अंडमान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में छिटपुट आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। कुछ इलाकों में उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट तूफान व बिजली गिर सकती है।असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी कल बारिश
पूरे पूर्वोत्तर भारत में भी कल यानी कि शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम में बारिश होगी। कहीं-कहीं आंधी तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पश्चिम भारत की बात करें तो यहां मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, सौराष्ट्र व कच्छ में काफी बड़े इलाकों में बरसात होगी। इसके अलावा, कल कोंकण, गोवा में भी बारिश होने वाली है।केरल समेत दक्षिण भारत के राज्यों का हाल,इसके अलावा, पूरे दक्षिण भारत के राज्यों में भी कल बारिश का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश्, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, लक्षद्वीप में कल बारिश होगी। इसमें से तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक में व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में कहीं-कहीं आंधी तूफान व बिजली गिरने का भी अलर्ट है। इस दौरान 60 की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
