उत्तराखंड डेली न्यूज ;ब्योरो
राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के आर्थोपेडिक वार्ड में चूहों और काकरोचों की भरमार का मामला सामने आया है।वार्ड के भीतर चूहों और काकरोचों के घूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में मरीजों के बेड के आसपास, पर्दों और टेबल पर काकरोच रेंगते दिखाई दे रहे हैं, जबकि बेड के नीचे चूहे दौड़ते नजर आ रहे हैं।यह वीडियो सामाजिक कार्यकर्ता सुखबीर बुटोला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि ‘दून अस्पताल देहरादून इंसानों का अस्पताल है या कॉकरोचों का?’ वीडियो प्रसारित के बाद लोगों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल,दून अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में वार्ड के भीतर चूहों और काकरोचों की मौजूदगी मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा मानी जा रही है। खासकर सर्जरी और गंभीर रोगियों के वार्ड में इस तरह की स्थिति संक्रमण का जोखिम बढ़ा सकती है।जल्द कराया जाएगा पेस्ट कंट्रोल,अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट ने कहा कि पेस्ट कंट्रोल का काम पूरे वार्ड को खाली कराकर ही कराया जा सकता है। फिलहाल आर्थोपेडिक वार्ड में मरीजों का दबाव काफी अधिक है, जिस कारण यह समस्या बनी हुई है।उन्होंने बताया कि जल्द ही मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट कर पेस्ट कंट्रोल कराया जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
