उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
ऋषिकेश: अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हैं और यहां की यादगार चीजें अपने साथ घर ले जाना चाहते हैं, तो राम झूला मार्केट आपकी शॉपिंग लिस्ट में जरूर होना चाहिए. यह बाजार स्थानीय हस्तशिल्प, आध्यात्मिक वस्तुओं और इको-फ्रेंडली उत्पादों के लिए खास पहचान रखता है. यहां आपको बजट में कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी, जो आपकी यात्रा को हमेशा यादगार बना देंगी.अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हैं और यहां की कोई यादगार चीज अपने साथ घर ले जाना चाहते हैं, तो राम झूला मार्केट आपके लिए बेहतरीन जगह है. यह बाजार सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और हस्तशिल्प को करीब से देखने का भी अवसर देता है. यहां छोटे-छोटे स्मृति चिन्ह (सुवेनियर), हैंडमेड डायरी, जूट के बैग, भगवान के वस्त्र, तुलसी-रुद्राक्ष की मालाएं, ड्रीम कैचर और जूट से बने कपड़े जैसी कई खास चीजें आसानी से मिल जाती हैं. अगर आप ऋषिकेश में शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं, तो इस बाजार को अपनी सूची में जरूर शामिल करें.राम झूला मार्केट में आपको कई तरह के सुवेनियर (स्मृति चिन्ह) मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी ऋषिकेश यात्रा की याद के तौर पर घर ले जा सकते हैं. यहां गंगा, भगवान शिव, योग और हिमालय थीम वाले की-चेन, फ्रिज मैग्नेट, छोटी मूर्तियां, शोपीस और सजावटी सामान काफी पसंद किए जाते हैं. ये चीजें देखने में आकर्षक होती हैं और बजट में भी आसानी से मिल जाती हैं. अगर किसी दोस्त या रिश्तेदार के लिए छोटा-सा गिफ्ट लेना हो, तो यह एक अच्छा विकल्प है.अगर आपको लिखने का शौक है या किसी को यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं, तो राम झूला मार्केट में मिलने वाली हैंडमेड डायरी जरूर देखें. हाथ से बने कागज और खूबसूरत डिजाइन वाली ये डायरी काफी आकर्षक होती हैं. कई डायरी पर योग, ओम, भगवान शिव और पहाड़ों से जुड़े डिजाइन बने होते हैं. लोग इन्हें ट्रैवल जर्नल, नोट्स या पर्सनल डायरी के रूप में इस्तेमाल करते हैं. विदेशी पर्यटकों के बीच भी ये डायरी काफी लोकप्रिय हैं.प्लास्टिक की जगह आजकल जूट के बैग लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. राम झूला मार्केट में अलग-अलग आकार और डिजाइन के जूट बैग आसानी से मिल जाते हैं. इन पर उत्तराखंड, गंगा, योग और पारंपरिक कला से जुड़े आकर्षक प्रिंट भी देखने को मिलते हैं. ये बैग मजबूत होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी माने जाते हैं. अगर आप स्टाइल और इको-फ्रेंडली दोनों विकल्प चाहते हैं, तो यह खरीदारी आपके लिए बेहतरीन रहेगी.राम झूला मार्केट में भगवान की मूर्तियों के लिए सुंदर और रंग-बिरंगे वस्त्र भी मिलते हैं. यहां लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण, शिव परिवार और अन्य देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं. त्योहार, पूजा या घर के मंदिर की सजावट के लिए लोग इन्हें खरीदते हैं. कई दुकानों पर मुकुट, बांसुरी, हार और अन्य पूजा सामग्री भी साथ में मिल जाती है, जिससे एक ही जगह पर पूरी खरीदारी आसानी से हो जाती है.ऋषिकेश की पहचान आध्यात्म से जुड़ी है, इसलिए राम झूला मार्केट में तुलसी की माला और रुद्राक्ष की कई दुकानें देखने को मिलती हैं. लोग इन्हें पूजा, जप और आध्यात्मिक आस्था के कारण खरीदते हैं. बाजार में अलग-अलग आकार और प्रकार के रुद्राक्ष उपलब्ध हैं. दुकानदार इनके बारे में जानकारी भी देते हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार सही माला चुन सकें. यह सामान देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है.अगर आपको कमरे की सजावट पसंद है, तो राम झूला मार्केट में मिलने वाले ड्रीम कैचर जरूर पसंद आएंगे. रंग-बिरंगे धागों, पंखों और मोतियों से बने ये सजावटी आइटम घर की खूबसूरती बढ़ा देते हैं. यहां छोटे से लेकर बड़े आकार तक कई विकल्प उपलब्ध हैं. लोग इन्हें बेडरूम, बालकनी या लिविंग रूम में सजाते हैं. कई पर्यटक इन्हें अपने घर की सजावट या उपहार के तौर पर भी खरीदते हैं.राम झूला मार्केट में जूट और प्राकृतिक फाइबर से बने कपड़े भी आसानी से मिल जाते हैं. यहां कुर्ते, जैकेट, बैग, पाउच और कई अन्य फैब्रिक उत्पाद उपलब्ध रहते हैं. ये कपड़े हल्के, आरामदायक और अलग लुक देने वाले होते हैं. इको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल पसंद करने वाले लोगों के बीच इनकी अच्छी मांग रहती है. अगर आप कुछ हटकर और लंबे समय तक चलने वाला सामान खरीदना चाहते हैं, तो यह विकल्प जरूर देख सकते हैं.
