उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी ऊर्जा कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में ओएनजीसी ने गैर-सरकारी संस्था देवभूमि पहाड़ समिति के सहयोग से उत्तराखंड़ पुलिस द्वारा संचालित चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम को इंटरैक्टिव पैनल, 85इंच एलईडी स्मार्ट टीवी, कैनन कलर प्रिंटर, माइक्रो फोन/ साउंड सिस्टम एवं चारधाम यात्रा हेतु डैश बोर्ड ऐप आदि सामग्री प्रदान की।गढ़वाल मंडल पुलिस परिक्षेत्र कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त सामग्री ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक एवं प्रधान मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा ने विधिवत् रिब्बन काट कर अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा लोकजीत सिंह की उपस्थिति में चारधाम पुलिस कंट्रोल रूम के सुपुर्द की ।इस मौके पर प्रधान मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता आदि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में ओएनजीसी उत्तराखंड़ में पिछले पांच वर्षों में 250 करोड़ से अधिक आर्थिक सहायता सीएसआर के तहत दे चुका है, जबकि 2500 से अधिक सरकारी विद्यालयों को फर्नीचर, कंप्यूटर आदि विभिन्न प्रकार की सामग्री भी अभी तक अलग अलग प्रस्तावों के माध्यम से दी जा चुकी हैं।इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने सीएसआर के तहत ओएनजीसी के द्वारा समाज के हित में किये जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने आशा व्यक्त की कि ओएनजीसी का सहयोग इसी तरह पुलिस प्रशासन को आगे भी मिलता रहेगा।इस अवसर ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक/एचसीए नीरज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक पवन कुमार सैनी, इंचार्ज सीएसआर विशाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह, इंचार्ज सुरक्षा राजेश पंवार, प्रबंधक अरूण कुमार सिंह, पूर्व ओएनजीसियन एल मोहन लखेड़ा, इंस्पेक्टर राकेश शाह, देवभूमि पहाड़ समिति के सचिव मुकेश असवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर बिष्ट, कोषाध्यक्ष दयाल सिंह रावत आदि के साथ चारधाम कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
