उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न, पॉश कानून और महिला यौन अपराधों से बचाव की जागरूकता अभियान की अपनी मुहिम के अंतर्गत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने यू जे वी एन लिमिटेड, ढाकरानी, के कार्मिकों के लिए निशुल्क जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) ने बड़े रोचक और प्रायोगिक तरीके से उदाहरणों के साथ प्रतिभागियों को कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न के पॉश कानून और यौन अपराधों के बारे में जानकारी दी और बचाव के कई अनूठे और अत्यंत प्रभावी तरीकों के बारे में जानकारी दी। डॉ पवन शर्मा ने बताया कि शोध के अनुसार कार्यक्षेत्र में हर दो मे से एक महिला किसी न किसी रूप में यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है। इससे महिलाओं के लिए कार्यक्षेत्र में सुरक्षित माहौल में रहना मुश्किल है और साथ ही उनके सफलतापूर्वक कार्य निष्पादन में भी बाधा आती है। महिलाओं को सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने से संस्थान प्रगति सुनिश्चित करता है। कार्यशाला में डॉ. पवन शर्मा ने यौन उत्पीड़न की किसी शिकायत को सही तरीके से रिपोर्ट करने के तरीके बताये और साथ ही आंतरिक शिकायत कमेटी के शिकायत को रजिस्टर करना, उस पर निर्धारित कार्यवाही करने और अन्य कार्यो के बारे में भी जानकारी दी।
प्रतिभागियों ने उत्साहित हो कर जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए कई सवाल पूछे, जिन्हें डॉ. पवन शर्मा ने संतुष्टिदायक जवाबों के साथ समझाया।,इस मौके पर उपमहाप्रबंधक (ई एंड एम)…………., पुलकित, द्युति, मनन और नीर ने भी सहयोग किया।
