उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी कि 22 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गया. इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है. कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचे.
रुद्रप्रयागः केदारनाथ धाम का कपाट आज खुल गया. सुबह 8 बजे के बाद मंदिर के कपाट खोले गए. इससे पहले बहुत ही भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया. करीब 51 क्विंटल फूलों से धाम को सजाया गया है. कपाट के खुलने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा भी की. केदार धाम में इस वक्त कड़क ठंड है, फिर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. अब 22 अप्रैल से लेकर अगले 6 महीने तक केदारनाथ धाम के कपाट खुले रहेंगे.
