उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
97.2 प्रतिशत अंक किए हासिल, सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी,नवोदय की गुंजन व पीस के शुभ 97 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे
गोपेश्वर। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में चमोली के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की मानसी तोपाल और पीस पब्लिक स्कूल की प्रियांशी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। अन्य विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी काफी बेहतर रहा है।
बुधवार को सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के 27 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे। पीस पब्लिक स्कूल के शुभ भंडारी 97 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नवोदय विद्यालय की गुंजन 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रही। पीस पब्लिक स्कूल में 63 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण हुए हैं। यहां से छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं एसजीआरआर गोपेश्वर का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि अधिकांश छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है।10वीं के टॉप पर रहे छात्र-छात्राएं
= प्रियांशी त्रिपाठी, 97.2, पीस पब्लिक स्कूल, मानसी तोपाल, 97.2, केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर,शुभ भंडारी, 97, पीस पब्लिक स्कूल- गुंजन, 96.8, नवोदय वि. पीपलकोटी, अराध्या, 93.8 एसजीआरआर गोपेश्वर, अवधेश पंवार, 93.6, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर, भावना, 92.6, एसजीआरआर गोपेश्वर, आदित्य नेगी, 91.6, एसजीआरआर गोपेश्वर,अंशिका, 91.2, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर,पर्वण किमोठी, 90.2 प्रतिशत, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर, अंशु कोहली, 90, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर,
