उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गर्मी के मौसम में घर को ठंडा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए रबर प्लांट अच्छा विकल्प माना जाता है. यह इनडोर प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हवा को साफ रखने में भी मदद करता है. कम देखभाल में आसानी से बढ़ने वाला यह पौधा गर्मियों में घर और बालकनी दोनों के लिए शानदार विकल्प बन रहा है.गर्मी के मौसम में लोग राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. इन उपायों में एक बेहतर तरीका घर में हरे-भरे पौधे लगाना भी है. इससे न सिर्फ आपका घर सुंदर दिखता है, बल्कि आसपास का वातावरण भी ठंडा बना रहता है. इसके लिए आप कुछ खास किस्म के इनडोर प्लांट चुन सकते हैं. खासकर रबर प्लांट को घर में गमले में लगाकर इसका फायदा उठाया जा सकता है.खास है यह इनडोर प्लांट, घर की सुंदरता में लगा देता है चार चांदअगर आप अपने घर के लिए ऐसा पौधा ढूंढ रहे हैं, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हो और जिसकी देखभाल करना भी आसान हो, तो इनडोर प्लांट में रबर प्लांट को शामिल कर सकते हैं. यह अपनी सुंदर पत्तियों और खास रंग के लिए जाना जाता है. घर में इस पौधे को लगाकर हरियाली और ठंडक दोनों का एहसास मिलता है. इसे गमले या क्यारी में आसानी से लगाया जा सकता है.
