उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
परीक्षा तिथि की पूर्व संध्या पर परीक्षा केन्द्रों पर की की गयी व्यवस्थाओं का एसपी रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण।*
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर से कल दिनांक 14.06.2026 को आयोजित होने जा रही स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा की पूर्व संध्या पर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने परीक्षा केन्द्र जीआईसी रुद्रप्रयाग का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होने उपस्थित एसएचओ रूद्रप्रयाग को निर्देशित किया कि यहां पर कल परीक्षा ड्यूटी हेतु आने वाले पुलिस बल के आगमन करने तक आवश्यक पुलिस प्रबन्धन किये जायें। इसी प्रकार से जनपद के सभी 16 परीक्षा केन्द्रों पर नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर व सम्बन्धित प्रभारियों के स्तर से विद्यालय प्रबन्धन व आयोग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गयी व्यवस्थाओं को परखने के बाद आवश्यक पुलिस प्रबन्धन किया जा रहा है।
