उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
ग्वालियर (एमपी) में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक को गरीब लड़की बताकर जिस युवती से शादी कराई गई, वह शादीशुदा निकली। वॉट्सऐप चैट से खुलासा हुआ कि जिसने भाई बनकर कन्यादान कराया, वही दुल्हन का असली पति निकला। पीड़ित की शिकायत पर दुल्हन समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
