उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
अगर आप हर बार एक जैसी मिठाइयां खाकर बोर हो गए हैं और इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार की पारंपरिक मिठाई मकुटी जरूर ट्राई करें. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप किसी भी खास मौके पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए खीर हमेशा से पसंदीदा मिठाइयों में रही है. लेकिन अगर इस बार आप पारंपरिक खीर से कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार की मशहूर मिठाई मकुटी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. दूध, मूंग दाल, चावल और सूखे मेवों से बनने वाली यह पारंपरिक मिठाई स्वाद के साथ-साथ अपनी अलग बनावट के लिए भी जानी जाती है.
