उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून के नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान राजस्थान के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार, RJ नंबर की स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने नयागांव चौकी बैरियर को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर रामगढ़ क्षेत्र में कार छोड़कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को पहले प्रेमनगर चिकित्सालय और बाद में दून अस्पताल रेफर किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस अन्य तीन फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
