उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को अधिकार, सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। वहीं महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने इसे देश की आधी आबादी के लिए युगांतरकारी बदलाव बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं के नेतृत्व, आत्मविश्वास और भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
