उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
कल से नौतपा की शुुरुआत हो रही है. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसे आपको रोजाना सुबह नौतपा के इन नौ दिनों में जरूर पीना चाहिए जिसका नाम है सत्तू का शरबत. यहां हम आपको इसे बनाने का तरीका और फायदे भी बता रहे हैं.कल यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है. इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की बात कही जा रही है. चिलचिलाती गर्मी के साथ चलने वाली गर्म हवाएं और लू शरीर की पूरी एनर्जी सोख लेती हैं. ऐसे में खुद को डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक और कमजोरी से बचाना बेहद जरूरी है. यहां हम आपको एक ऐसी देसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिसका सेवन हमारे बड़े-बुजुर्ग सदियों से गर्मी के सितम से बचने के लिए करते आ रहे हैं और इस चीज का नाम है सत्तू.
