उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
योग गुरु रामदेव ने शनिवार को पतंजलि आईएएस अकैडमी की घोषणा की। सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले मशहूर टीचर अवध ओझा को इस नए उद्यम का प्रमुख नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि ओझा ने पिछले साल राजनीति में कदम रखते हुए ‘आप’ के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।
