उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक विजय पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर्ष व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने घुसपैठ और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकारते हुए राष्ट्रवाद और विकास के पक्ष में अपना जनादेश दिया है एंव भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान रंग लाया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह जीत देशभर में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतीक है। डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया व कार्यकर्ताओं की मिष्ठान खिलाया।इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पिंकी धस्माना, पुनीता भंडारी, अनिरुद्ध शर्मा, दीपक बिष्ट, बसंती शर्मा, मुन्नी देवी, पूर्णिमा तायल, माधुरी उनियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
