उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
डॉ. शुभम वत्स्य के मुताबिक, कद्दू के बीज पोषण से भरपूर होते हैं और पुरुषों व महिलाओं दोनों के लिए लाभकारी हैं। इनमें मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। बकौल डॉक्टर, ज़िंक और मैग्नीशियम टेस्टोस्टेरोन व स्पर्म क्वॉलिटी को सपोर्ट करते हैं, जबकि इनमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
