उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, बांका इकाई की ओर से बुधवार को शहर के एक निजी होटल में पूर्व सैनिक स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल थे, जिनका पूर्व सैनिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने अपने संगठन की गतिविधियों एवं समाज के प्रति किए जा रहे योगदान की जानकारी दी।अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा में पूर्व सैनिकों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा में उनके समर्पण और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के अनुभव समाज और नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर हैं तथा प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार कश्यप उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष श्याम किशोर यादव, सदस्य मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार गुप्ता एवं अन्य पूर्व सैनिक गण मौजूद रहे।
