उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
ईरान-अमेरिका जंग के बीच आज 31 जुलाई को LPG, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए हैं। कच्चा तेल अभी 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। आज यानी शुक्रवार 31 जुलाई को ब्रेंट क्रूड और WTI थोड़े गरम हुए हैं। आज सुबह 6 बजे के आसापास ब्रेंट क्रूड 61 सेंट चढ़कर 89.64 डॉलर प्रति बैरल पर ट्र्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 39 सेंट ऊपर 84.98 डॉलर प्रति बैरल पर था।
आज 31 जुलाई को क्या हैं दिल्ली से पटना तक रेट,दिल्ली में इंडेन का 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम आज भी 942 रुपये ही है। 5 किलो वाला सिलेंडर 349.50 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है। जबकि, 10 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 673 रुपये में मिल रहा है। यानी रेट में कोई बदलाव नहीं है।सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे ही पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दीं हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल आज भी 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 942 रुपये और कमर्शियल 2930 रुपये में मिल रहा है। जबकि, सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये किलो है।लखनऊ में LPG, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के रेट,लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये का है। जबकि, घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। सीएनजी की कीमत 99.5 रुपये किलो है।नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये लीटर है। जबकि, सीएनजी 91.70 रुपये किलो। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 939.5 रुपये और कमर्शियल के दाम 2930 रुपये।जयपुर में LPG, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के रेट,जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर 945.5 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2957.5 का। यहां सीएनजी की कीमत 96 रुपये किलो है।
भोपाल में LPG, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के रेट
भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। घरेलू सिलेंडर 947 रुपये का है। जबकि, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2933.5 रुपये में मिल रहा है। दूसरी ओर यहां 1 किलो सीएनजी की कीमत 95.5 रुपये है।पटना में LPG, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के रेट
पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर है। 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1031.50 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3239.5 का है। सीएनजी की कीमत 92.9 रुपये किलो है।
