उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गर्मी की छुट्टियों और लंबे वीकेंड के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, शिमला और डलहौजी में होटल लगभग फुल हैं, जबकि कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम लोगों के लिए परेशानी बन रहा है. वहीं बदरीनाथ धाम में अब तक 10.70 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. पर्यटन कारोबार को बड़ा फायदा मिल रहा है, लेकिन बढ़ती भीड़ और यातायात प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं.गर्मी की छुट्टियों, लंबे वीकेंड और सुहावने मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कुल्लू-मनाली से लेकर धर्मशाला, शिमला, डलहौजी और बदरीनाथ धाम तक पर्यटकों और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है. एक ओर पर्यटन कारोबार में जबरदस्त उछाल आया है, तो दूसरी ओर कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ती भीड़ प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है.
