उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता,एवं रुद्रप्रयाग विधान सभा के भाविक प्रत्याशी भरत सिंह राणा का क्षेत्र भ्रमण लगातार जारी है,यहां तक कि पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों मैं राणा मजबूती के आगे बढ़ रहे हैं,एवं स्थानीय जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है,यह इतिहास भी है आज तक दोनों राष्ट्रीय दलों के प्रबल दावेदारी करने वाले प्रत्याशी पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों मैं प्रवेश नहीं कर पाए,केवल पार्टी के नाम वोट समेटते रहे,उन्होंने कहा दुर्गम क्षेत्रों मैं जहां जहां राणा पहुंचे हैं।उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा,स्थानीय जनता दोनों राष्ट्रीय दलों के छल कपट से परेशान हो गई है।यूकेडी ही उनके पास मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा जितने भी गांवों को उन्होंने भ्रमण किया है, वहां पर सभी जगह पर मूलभूत सुविधाओं की कमी है,राणा ने कहा दोनों राष्ट्रीय दल चुनाव के दौरान केवल खोखले वादे पहाड़ की भोली भाली जनता से कर लेते हैं,चुनाव जीतने के बाद कोई भी प्रत्याशी गांव मैं प्रवेश तक नहीं करता,राणा ने कहा अब जनता भली भांति दोनों राष्ट्रीय दलों के राज काज को समझ गई है,आगामी विधान सभा चुनाव मैं उनको यह परिणाम दिखने को मिलेगा,राणा पूर्ण जोर शोर से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी मैं लगे हैं,उन्होंने कहा 2027 के विधान सभा चुनाव मैं,यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिलेगा,इस दौरान दल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

