उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष भरत राणा का क्षेत्र भ्रमण अभियान लगातार जारी है,इस दौरान उन्होंने दुर्गम क्षेत्र में प्रवेश किया , जहां पर लोग बिजली,फोन नेटवर्क,सड़क से परेशान है,स्वास्थ व्यवस्था दयनीय है,राणा ने कहा, स्थानीय लोगों ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से अपनी नाराजी जाहिर की,उन्होंने इस दौरान जनता से सीधा संवाद कर स्थानीय समस्याओं से जानकारी प्राप्त की।राणा का कहना कि इस दुर्गम क्षेत्र मैं सरकार का कोई भी ध्यान केंद्रित नहीं है,जंगल से सट्टा होने के कारण जंगली जानवरों,का भय भी रहता है,स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है,जंगली जानवरों के डर के कारण किसान इन क्षेत्रों मैं किसान अपनी खेती भी पूर्ण रूप से नहीं कर पाता है,स्थानीय लोगों का कहना है, जब जब चुनाव होते हैं तभी लोग यहां पर चुनाव प्रचार ,और भोट मांगने हेतु,आते हैं, जैसे चुनाव समाप्त हुए सत्ता के लालचियों ने सत्ता हाशिल की उसके बाद कोई भी इन दुर्गम क्षेत्र मैं प्रवेश नहीं करता है।राणा ने अपने भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है,यदि आगामी 2027 के चुनाव मैं यूकेडी को स्थानीय जनता का पूर्ण समर्थन मिलता है तो हमारी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास की रहेगी,इस दौरान सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

