उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
रुद्रप्रयाग जनपद के निवासी दूरस्थ क्षेत्र में उत्तराखण्ड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण नवयुवक की असामयिक निधन हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जुलाई 2026 समय लगभग दोपहर 3 बजे हार्ट अटैक आने के बाद दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिसके चलते उनकी दुःखद मृत्यु हो गई। यह घटना केवल एक परिवार की व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता है।देव चंद उत्तराखण्डी, केन्द्रीय महामंत्री, उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कहा कि आज 25 वर्शो के बाद भी राज्य के अनेक दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, पर्याप्त एम्बुलेंस सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सक तथा समयबद्ध स्वास्थ्य तंत्र उपलब्ध नहीं है। परिणामस्वरूप अनेक लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है। इस प्रकरण में मरीज को घटना के बाद जिला अस्पताल रूद्रप्रयाग, वेस हॉस्पिटल श्रीनगर, ऐम्स ऋशिकेष, इन्द्रेष हॉस्पिटल देहरादून से रेफर कराते-कराते अन्ततः दून हॉस्पिटल देहरादून में दिनांक 28 जुलाई 2026 समय 04ः20 पर उसने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना की गंभीरता को देखते हुए पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा है कि उक्त घटना सरकार की नाकामी अस्पतालों की लचर व्यवस्था के कारण हुई है,उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग रखी है, कि यह पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हे उचित मुआवजा दिया जाए।
