उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद के सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
• मुस्तैद है पुलिस – सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर आज सुबह से ही रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ है। परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
• सघन चेकिंग अभियान – परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की बारीकी से जांच (फ्रिस्किंग) की गई। एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) की मदद से यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, ब्लूटूथ, कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबन्धित सामग्री अंदर न ले जा सके।
• सीसीटीवी से कड़ी निगरानी – परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारों, गलियारों और कमरों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए लगातार सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
• अधिकारियों ने संभाला मोर्चा – नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी सहित सभी कोतवाली प्रभारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा जा रहा है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
