उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर, उप वन संरक्षक (डीएफओ) रुद्रप्रयाग रजत सुमन सहित जनपद के अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से संगम व्यू प्वाइंट रुद्रप्रयाग में स्वच्छता अभियान सहित जन-जागरुकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए अपने आस-पास के परिवेश को साफ रखने का संकल्प लिया गया।जनपद पुलिस के स्तर से सभी कोतवाली परिसर, पुलिस लाइन इत्यादि में वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने बताया कि ”आज 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जवाड़ी बाइपास के निकट वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही साफ-सफाई अभियान भी आयोजित किया गया है। यहां पर जिलाधिकारी महोदय, डीएफ़ओ एवं उनके द्वारा व पूरी टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया है। मेरी सभी से यही अपील रहेगी कि सभी लोग विश्व पर्यावरण दिवस पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने आसपास साफ-सफाई रखें।”
