उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
अगर आप भी नेचुरल तरीकों से अपने बालों की देखभाल करना चाहते हैं तो दही इसमें काफी मदद कर सकता है. लंबे समय से दही का इस्तेमाल बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए किया जाता रहा है. यह बालों को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने में भी मदद करता है.भारतीय घरों में दही को सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. पुराने समय से ही दही का इस्तेमाल बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए किया जाता रहा है. दही में प्रोटीन, विटामिन B और D, लैक्टिक एसिड और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को जड़ों से पोषण देने में मदद करते हैं.
