उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बिहारीगढ़ में हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापनसुंदरपुर और खुशहालीपुर खुर्द में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखी, साथ ही मंत्री और जिलाध्यक्ष अजित सिंह राणा का स्वागत भी किया।
नाथीराम राणा के कैंप कार्यालय पर हुए समारोह में राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने प्रत्येक बूथ समिति को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान नाथी राम राणा ने जसवंत सैनी को ज्ञापन सौंपकर सुंदरपुर फ्लाईओवर से पहले दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर बनाए गए कट को यथावत रखने की मांग की।उन्होंने कहा कि यह कट सुंदरपुर सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों तथा मां शाकंभरी सिद्धपीठ आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि इसे बंद किया गया तो क्षेत्र की जनता को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी और भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। अध्यक्षता पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह और संचालन कमल सिंह राठौर ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक नरेश सैनी, बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंडीर, सोनेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष अमित सेन, यशपाल प्रजापति, दर्शन सिंह राठौर, बाबूराम राठौर, सौरभ राणा, लेखराम राणा, करणवीर सिंह, सुदेश, कीरत सिंह आदि रहे।
