उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में प्रचलित केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, आज प्रातः काल से ही पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत सहित पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में सोनप्रयाग पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करते हुए सोनप्रयाग शटल सेवा प्वाइंट पर भिजवाया जा रहा है, जहां से श्रद्धालुगण शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुण्ड पहुंचकर केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु ढंग से संचालित हो रही है।
